पढ़ाई में सहयोग करने और लक्ष्य को आसान बनाने के लिए अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को फ्यूचर इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई। इसमें 1587 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
लखनऊ रोड स्थित फ्यूचर इंस्टीट्यूट में परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुबह नौ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बदायूं और पीलीभीत से भी परीक्षार्थी आए। 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। फ्यूचर इंस्टीट्यूट की टीम ने अच्छी व्यवस्था की। तीन ब्लाकाें में परीक्षार्थियाें को बैठाया गया। परीक्षा में 1587 विद्यार्थी शामिल हुए। फ्यूचर इंस्टीट्यूट के परीक्षा प्रभारी प्रो. एपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को हर तरह की सहायता की गई। हाईवे पर जाम से बचने को भी खास इंतजाम किया गया।
निराश नहीं होने दिया
जिन परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र ईमेल से नहीं पहुंचा और जो वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सके वे भी परीक्षा केंद्र पहुंचे। हालांकि इनको निराश नहीं लौटने दिया गया। परीक्षा कक्ष में इन्हें भी परीक्षा देने का मौका मिला।
इनका रहा सहयोग
फ्यूचर इंस्टीट्यूट के प्रो. एपी सिंह परीक्षा प्रभारी, निदेशक डॉ. रितेश सक्सेना, अभिषेक, अभिजीत दास, चितरंजन गौड़, एपीएस चौहान, अजय खंडेलवाल, शाहीन परवेज, एपी गंगवार, अमित चंद्रा, वीरेंद्र कुमार, थॉमस कुरियन।
आए परीक्षार्थी
कक्षा परीक्षार्थी
कक्षा 9 141
कक्षा 10 545
कक्षा 11 747
कक्षा 12 154
परीक्षार्थी बोले, आसान आया पेपर (फोटो के साथ)
मैंने पहली बार परीक्षा दी है। काफी आसान पेपर था। - सार्थक, कक्षा 10, प्रेमनगर
परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं हुई। मैंने पहली बार परीक्षा दी। - संजना, कक्षा 10, पीलीभीत
कुछ प्रश्न बहुत ही आसान थे। परीक्षा से सामान्य ज्ञान भी मजबूत होता है। - शमा अंसारी, कक्षा 10, हरदोई
मैंने पहली बार किसी प्रकार की कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है। - आभा सिंह, कक्षा 10, जलालाबाद
परीक्षा के लिए काफी तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ। - शाहनवाज, कक्षा 10, शाही
पिछले साल भी आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाया। इस बार परीक्षा देकर अच्छा लगा। - वसीम खान, कक्षा 11, सीबीगंज
काफी उम्मीद है। मेरा पेपर अच्छा गया है। - निशा सक्सेना, कक्षा 11, भूड़
मैंने भी पहली बार यह परीक्षा दी है। इससे छात्राें को सहायता मिलती है। - शिक्षा गंगवार, कक्षा 12, गंगानगर