फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर आते हैं डरावने मेसेज, बोलकर रेलकर्मी ने पी लिया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : demo pic
विज्ञापन

फेसबुक ग्रुप पर होता था झगड़ा, तंग आकर डिलीट कर दिया था एफबी अकाउंट
विज्ञापन

मुरादाबाद डीआरएम कार्यालय में तैनात है रेलकर्मी, परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली। फेसबुक पर बने तीन ग्रुप में आए दिन हो रहे टकराव से आजिज रेल कर्मी ने अपना एफबी अकाउंट डिलीट किया तो उसके मोबाइल पर डरावने मैसेज आने लगे। व्हाट्सएप पर डरावने गाने और वीडियो देखकर रेल कर्मी इतना परेशान हुआ कि तनाव में रहने लगा। मानसिक तनाव में उसने अजीबोगरीब बातें करना शुरू कर दीं। तीन पहले उसकी मां उसे शहर लेकर लौटीं तो यहां सोमवार को उसने विषाक्त पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। हालत खराब देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेश नगर निवासी विमल गुप्ता को सोमवार सुबह परिवारीजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने विषाक्त पदार्थ पी लिया है। विमल मुरादाबाद में डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में सहायक के पद पर तैनात हैं। मुरादाबाद में ही अकेले किराए के कमरे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया था। उस पर स्वास्थ्य, खेल व अन्य जानकारियां मिलती रहती थीं। कुछ ही दिन बाद अचानक फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री आने लगी। अचानक किसी तरह उनका अकाउंट तीन ग्रुपों में जोड़ दिया गया। जिसमें तमाम मुद्दों पर लड़ाई - झगड़ा होता रहता था। परेशान होकर उन्होंने फेसबुक चलाना ही बंद कर दिया। विमल के मुताबिक कुछ दिन बाद उनके मल्टीमीडिया मोबाइल पर डरावने गाने व वीडियो अचानक आने लगे। जिससे वह काफी परेशान रहने लगे। विमल के पिता रामपाल ने बताया कि तीन दिन पहले परेशान होकर उसने मां को भी मुरादाबाद बुला लिया था। वहां उनसे अजीबोगरीब बातें करना शुरू कर दीं। उसकी हालात गंभीर देखकर वह उसके अधिकारियों से बात करने के बाद उसे शहर ले आईं। यहां सोमवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें