फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 साल से फरार 50 हजार का इनामी सतीश बहेलिया राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 16 साल से फरार चल रहे डकैती के आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी सतीश उर्फ मनीष बहेलिया उर्फ मनोहर उर्फ अजय बहेलिया को राजस्थान के अलवर के हरसौली फाटक खेरथल से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव बनपोई निवासी सतीश बहेलिया घुमंतू गिरोह का सदस्य है। उसके गिरोह ने 2009 में भोजीपुरा में डेरा डाला था। इस दौरान पॉवर ग्रिड में मिट्टी डालने वाले चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को डकैती डाल लूट लिया था। डकैती के इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन शातिर सतीश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनामी की तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया।
एसटीएफ को जानकारी मिली कि सतीश उर्फ मनीष बहेलिया राजस्थान के अलवर के हरसौली फाटक खेरथल में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की बरेली यूनिट ने उसे बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हजार रुपये नकद और अलग-अलग नाम के पहचान पत्र मिले हैं। संवाद
विज्ञापन



-
10 साथियों के साथ दिया था डकैती को अंजाम
घुमंतू बहेलिया गिरोह ने 2009 में भोजीपुरा में डेरा डाला था। सतीश बहेलिया ने पूछताछ में बताया कि उन दिनों क्षेत्र में पावर ग्रिड में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। उसने 10 साथियों के साथ मिलकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली दोहना पावर ग्रिड के पास लूट लिए थे। उसके कुछ समय बाद दो ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना देवरनियां के गांव उदयपुर से लूटे थे। उसके साथी दीपक बहेलिया, अजीत बहेलिया, सुरेश, परसेला, श्याम सिंह और चंद्रपाल को छह ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक साथी राहुल की मौत हो गई। दो साथियों जन्डैली और सुजान को मध्य प्रदेश के भिंड में गिरफ्तार कर लिया गया था।

-
डेरा डालकर पहले टोह, फिर डकैती डालता है घुमंतू गिरोह
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसके गिरोह के लोग कई प्रदेशों में हैं। डेरा डालने के बाद वह पहले टोल लेते हैं और बाद में वारदात को अंजाम देते हैं। खतरा होने पर हत्या करने से भी नहीं चूकते। कई साल से वह परिवार के साथ नाम बदलकर अलवर के हरसौली फाटक खेरथल में आनंद नगर वार्ड नंबर 25 जाट कॉलोनी में रह रहा था। यहां पर वह ऑटो चलाने का काम करता था।


भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 2009 में डकैती की वारदात में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश सतीश उर्फ मनीष बहेलिया 16 साल से फरार था। वह नाम बदलकर राजस्थान के अलवर में रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोजीपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

- अब्दुल कादिर, एएसपी-एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें