फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने सर्वेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव रविवार को तहसील सदर सभागार में हुआ। सर्वेश शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष, आजमगढ़ के सुभाष सिंह को प्रांतीय महामंत्री और मेरठ मंडल के बागपत जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में बाराबंकी के राजेश मिश्रा, सहारनपुर के सुधीर ठाकुर, कौशांबी के नरेंद्र त्रिपाठी, गोरखपुर के श्याम नारायण शुक्ला को भी प्रांतीय उपाध्यक्ष, वाराणसी के संजय श्रीवास्तव को मंत्री, पीलीभीत के शंभूनाथ गंगवार, एटा के लाल सिंह मौर्य, औरैया के अजय सिंह चौहान को उपमंत्री, शाहजहांपुर के जाहिद अली, हाथरस के हाकिम सिंह को संगठन मंत्री, उन्नाव के लालता सिंह को कोषाध्यक्ष, संभल के सुभाष सागर को सह कोषाध्यक्ष, लखनऊ के विप्लव कुमार यादव, मुजफ्फरनगर के हसन इमाम को ऑडिटर चुना गया।
चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार शर्मा ने की। इसमें सभी मंडल, जिला, तहसील अध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। मेरठ मंडल अध्यक्ष राज सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें