फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती, शिवम, साबरमती एन्क्लेव के प्लॉट की आज निकलेगी लॉटरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
अब तक 852 पंजीकरण हुए, तीनों एन्कलेव में कुल 430 प्लॉट
विज्ञापन

बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) साबरमती, सरस्वती और शिवम एन्क्लेव में 430 प्लॉट बेचेगा। शनिवार को बीडीए कार्यालय में सुबह 11 बजे लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। अब तक 852 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
बीडीए एक्सईएन राजीव दीक्षित ने बताया कि साबरमती एन्क्लेव में 72 वर्गमीटर और 112.5 वर्गमीटर के प्लॉट हैं। सरस्वती एन्क्लेव में 112.5 और 150 वर्गमीटर के प्लॉट हैं, जबकि शिवम एन्क्लेव में 162, 288 और 450 वर्गमीटर के प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। चूंकि प्लॉटों की संख्या से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, लिहाजा आवंटन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन नहीं तो वापस होंगे रुपये : पंजीकरण की प्रक्रिया 14 दिसंबर को ही पूरी हो चुकी है और अब 18 दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा। जिन लोगों की लॉटरी नहीं निकलेगी, उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन यदि प्लॉट मिल जाता है तो फिर उसकी जगह कहीं और प्लॉट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें