-पूविवि के एमए जनसंचार विभाग में संस्कार ने हासिल किया सर्वोच्च अंक
करंजाकला (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में एमए जनसंचार के छात्र संस्कार श्रीवास्तव को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वर्ष 2024 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019 से यह पदक देने की शुरुआत की है। पूविवि के 28वें दीक्षांत समारोह में संस्कार श्रीवास्तव को यह स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों उन्हें यह गोल्ड मेडल प्राप्त होगा। संस्कार जौनपुर शहर के बोदकरपुर मोहल्ला के निवासी हैं। वर्ष 2022 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में दाखिला लिया। सत्र 2023-24 में इन्हें जनसंचार में सर्वाधिक अंक 75.22 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी आधार पर उनका चयन स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। संवाद