फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़े के बदमाशों से कराई गई थी संजीव गर्ग की हत्या, पुलिस ने जारी किए फोटो

विज्ञापन
संजीव गर्ग हत्या कांड में पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर। - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है, लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद वे हाथ नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने दो युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से उन्हें पकड़वाने में मदद मांगी है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं दोनों ने संजीव की सुपारी लेकर हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिन दो युवकों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं, वही संजीव की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने सुपारी लेकर संजीव की हत्या की है। पुलिस ने करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उसमें इन दोनों युवकों के चेहरे दिख रहे हैं। दोनों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। पुलिस का मानना है कि इन्हें हत्या की सुपारी दी गई थी। इन्हीं दोनों ने संजीव की कार का पीछा किया। आशंका है कि दोनों वारदात से दो-तीन दिन पहले से संजीव की रैकी कर रहे थे। घर से निकलने और फैक्टरी से लौटते वक्त वह किस रास्ते से आते-जाते हैं, यह सब दोनों बदमाशों को पता था।
हत्याकांड में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जो कातिलों को तो जानता ही है, संजीव से भी उसका अच्छा व्यवहार रहा होगा। कार में यही व्यक्ति संजीव के साथ रहा। घटना वाली रात करीब दस बजे जब संजीव घर नहीं पहुंचे थे तो उनकी पत्नी ने फोन किया, तब संजीव ने पत्नी को बताया था कि वह एक होटल में व्यापारिक डील के लिए जा रहे हैं। पुलिस की छानबीन में अब इतना तो साफ हो गया कि संजीव की हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई गई है। मास्टरमाइंड संजीव का कोई करीबी ही है, जबकि हत्यारे बाहर से बुलाए गए हो सकते हैं। पुलिस ने पांच दिनों की जांच पड़ताल में काफी कुछ सुराग हासिल कर लिए हैं।

संजीव गर्ग हत्या कांड में पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर।- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें