फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील में लोगों पर किया सैनिटाइजर का छिड़काव, जांच शुरू

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
फरीदपुर। लॉकडाउन के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे पर प्रवासियों पर सैनिटाइजर छिड़कने का मामला देश में खूब गूंजा था, जिसको लेकर जिला प्रशासन की काफी फजीहत हुई थी। इससे सबक न लेते हुए फरीदपुर नगर पालिका कर्मचारियों ने तहसील में लोगों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया। मामले की शिकायत पर ईओ ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं एसडीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील गेट पर एक चाय वाला कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके यहां तहसील और कोतवाली के अधिकतर लोग चाय पीते थे। उसके संक्रमित पाए जाने के बाद थाना और तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया गया। बताते हैं कि इस दौरान नगर पालिका कर्मियों ने तहसील परिसर में मौजूद तमाम लोगों पर भी सैनिटाइजर का छिड़काव कर दिया। मामले की शिकायत पर ईओ विजय पाल सिंह कारण बताओ नोटिस जारी कर सैनिटाइज करने वाले कर्मचारी से तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं एसडीएम विशु राजा ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें