फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था

Tue, 17 Feb 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर, नगर पंचायत में अन्य काम भी हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

ईओ से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में गुस्सा

शेरगढ़। अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज नगर पंचायत के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते सोमवार को भी कस्बे में साफ-सफाई नहीं की गई। जगह-जगह गंदगी के ढेर के चलते लोग परेशान हुए। नगर पंचायत से जुड़े अन्य कार्यों को कराने के लिए भी लोगों को जूझना पड़ा।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि 11 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान ही ईओ दुर्गेश कुमार सिंह और दुकानदार शेखर गुप्ता के बीच मारपीट हुई थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में ईओ से मारपीट गंभीर घटना है। आरोपी पर कार्रवाई न होने से साफ है कि पुलिस उसे बचा रही है। उन्होंने हड़ताल पर जाने से पहले संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र उपजिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर को सौंपा।
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक काम न करने का ऐलान किया है। मामले में जब इंस्पेक्टर राजेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने हाईकोर्ट में होने की बात कही। कहा कि मंगलवार को लौटने के बाद ही वह इस प्रकरण में कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन



मंदिरों के पास से भी नहीं हटा कूड़ा
हड़ताल के चलते मंदिरों के पास से भी कूड़े के ढेर हटाए नहीं जा सके। इसक चलते रविवार को शिवरात्रि पर भी श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा था। हड़ताल के चलते सफाई न होने की वजह से नालियां चोक हो रही हैं। पानी सड़क पर भर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें