कार्यकर्ता जाहिर कर रहे गुस्सा
ऑडियो वायरल होने के बाद सपा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी के जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व को ऐसे मामलों का संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि सपा ने बरेली में मेयर पद के लिए संजीव सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है।
बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के नाम का एलान होने के बाद से ही सपा में अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व मेयर एवं सपा नेता आईएस तोमर भी चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं, वहीं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी नगर निगम से नो ड्यूज कराया है, जिससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो रही है।