फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंची 54 शिकायतें, आठ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तहसील सदर में में शनिवार को डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अवैध रूप से तालाब पर कब्जा कर रखा है, जिससे कि बारिश का पानी घरों में भर जाता है। इस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भोजीपुरा के गांव खतोला से पहुंची पार्वती ने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने उनके हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नन्हीं ने डूडा में कई महीने पहले आवेदन के बावजूद आवास उपलब्ध न होने की शिकायत की, जिस पर पीओ डूडा को जांच कर आवास उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान राजस्व से संबंधित 24, पुलिस विभाग से 13 और विकास, समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। इसके अलावा 13 अन्य शिकायतें भी पहुंचीं। समाधान दिवस के दौरान एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम सदर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें