फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे इतनी ताकत दीजिए... वो मजबूर हो जाएं मुझसे बात करने को', सेक्युलर महापंचायत में गरजे सलीम शेरवानी

Wed, 06 Mar 2024 08:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी और आबिद रजा ने बुधवार को मुलायम सिंह यादव की सियासी कर्मभूमि पर अपनी सियासी ताकत का अंदाजा लगाने को सभा की। सेक्युलर फ्रंट की महापंचायत के जरिए उन्होंने मतदाताओं की नब्ज टटोली।
विज्ञापन
सलीम शेरवानी ने महापंचायत को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी और आबिद रजा ने बुधवार को बदायूं के सहसवान में सेक्युलर महापंचायत की। शेरवानी ने जनता से संवाद करते हुए चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुझे आप ताकत देंगे, मैं आपको ताकत दूंगा। आप मुझे इतनी ताकत दीजिए, जिससे सपा-बसपा, कांग्रेस और भाजपा मुझसे बात करने के लिए मजबूर हो जाएं। 

विज्ञापन


सलीम शेरवानी ने कहा कि इस देश को बचाना है। अब हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है। 15-20 दिन में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। उम्मीदवार आ जाएंगे। हमें मिलकर तय करना है कि हम किस उम्मीदवार की मदद करें। मैं चुनाव में आऊंगा। आपको हर उम्मीदवार को दिखाना होगा, हम तुम्हारे साथ नहीं, हम सलीम शेरवानी के साथ हैं। उसी वक्त मेरी ताकत बढ़ेगी और मैं आपकी खिदमत कर सकूंगा।

भाजपा पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें चुनाव के वक्त कब्रिस्तान, पाकिस्तान की बात याद आती है। मुसलमान गलत काम करता है तो उसे सजा मिले मैं इसका समर्थन करता हूं। लेकिन बेवजह मुस्लिमों पर अत्याचार सहन नहीं होगा। मुस्लिम भाजपा के खिलाफ सपा, बसपा में जाता है लेकिन वहां भी लोग पसंद नहीं करते। मुस्लिमों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है। सभी सेक्युलर लोगों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा देने वाले ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल परिवार तक सीमित कर रह गई है।

आबिद ने सपा पर साधा निशाना 
आबिद रजा ने एमवाई और पीडीए फार्मूले का जिक्र करते हुए सपा पर सियासी तीर चलाए। वह बोले, पीडीए से अब ए यानि अल्पसंख्यक गायब हो गया। एमवाई का मतलब बदल गया। मुलायम सिंह यादव (नेता जी) के वक्त में एम का मतलब मुस्लिम और वाई का मतलब यादव था। अब लखनऊ के नेताओं ने मतलब बदल दिया। एम का मतलब महिलाएं और वाई का मतलब यूथ हो गया है। इसके लिए आबिद रजा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें