फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुरालवालों पर दर्ज कराई एक और रिपोर्ट, ससुर-जेठ पर लगाए ये आरोप

Thu, 28 Aug 2025 12:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के ससुर हरीश नायक लक्खी शाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। हरीश नायक के खिलाफ चार रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। साक्षी ने नई रिपोर्ट में ससुर, चचिया ससुर, जेठ व दादी सास पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
यूट्यूबर साक्षी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाने में अपने ससुरालवालों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इस बार गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साक्षी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके ससुर हरीश कुमार उर्फ हरीश नायक लक्खी शाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ससुर, उनका जेठ अभिषेक कुमार, चचिया ससुर शील कुमार और दादी सास सुशीला आए दिन उन्हें और उनके पति अजितेश कुमार को धमकाते हैं। उन्हें धमकाया जाता है कि पहले किए गए मुकदमे वापस ले लो वर्ना पति-पत्नी और बच्चे को जान से मार दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- UP: धर्मांतरण गिरोह में 200 से अधिक मौलाना... दक्षिण भारत से जुड़े तार, हवाला से लेन-देन; सोशल मीडिया पर कई ग्रुप
विज्ञापन


मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप 
साक्षी ने पुलिस को बताया कि उनके पहले किए गए मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं। इसके बावजूद आरोपी जमानत पर बाहर आकर उन पर दबाव बना रहे हैं कि मुकदमे वापस ले लो। आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उनके कमरे के बाहर ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उनकी जासूसी शुरू करा दी है। उन्होंने शिकायत की तो पुलिस आरोपियों को समझाकर चली गई। पुलिस ने अब तक कैमरे नहीं हटवाए हैं। 

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी 
साक्षी के मुताबिक 20 अगस्त की शाम जब उनके पति अजितेश ने कैमरे लगाने का विरोध किया तो ससुर हरीश नायक और दादी सास सुशीला आगबबूला हो गए। झगड़े के दौरान गालीगलौज की। आरोपियों ने साफ कहा कि तेरा जल्द इंतजाम करेंगे, चाहे जेल जाना पड़े। तुझे मारकर ही दम लेंगे। साक्षी ने दादी सास पर गालियां देने का आरोप लगाकर इसके प्रमाण में ऑडियो होने का दावा किया है।
विज्ञापन

हमारी नहीं सुनती पुलिस : हरीश नायक
कुछ समय पहले अपनी पार्टी बनाने वाले साक्षी के ससुर हरीश नायक ने सफाई दी कि गालीगलौज और धमकाने का आरोप बिल्कुल गलत है। यह लोग उन्हीं के घर में रहकर उन्हीं के साथ अभद्रता करते हैं। ये जो तहरीर देते हैं, पता नहीं किस वजह से पुलिस तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर लेती है। 

उन्हें इस रिपोर्ट की जानकारी नहीं है लेकिन ऐसी ही तीन और रिपोर्ट उनके परिवार पर साक्षी की ओर से दर्ज कराई जा चुकी हैं। हरीश नायक का कहना था कि उन्होंने भी कई बार प्रमाण के साथ तहरीर दी लेकिन उनकी कभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अधिकारी उन्हें दिलासा देकर घर भेज देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें