फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि को पांच साल में मिले 73 प्रोजेक्ट, 15 करोड़ का अनुदान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को वर्ष 2021 से अब तक 73 प्रोजेक्ट मिले हैं। विश्वविद्यालय को करीब 15 करोड़ रुपये की ग्रांट भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट व्यवसाय प्रबंधन, पादप विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, प्राचीन इतिहास, समाज शास्त्र, गणित, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एप्लाइड कैमिस्ट्री, फार्मेसी, इलेक्ट्राॅनिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, पशु विज्ञान, शिक्षा, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान आदि विषयों में मिले हैं। इनके जरिये विश्वविद्यालय को अपनी रैंकिंग सुधारने में भी सहायता मिलती है।
शोध निदेशालय के निदेशक डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 तक उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा शोध एवं विकास परिषद की ओर से सर्वाधिक प्रोजेक्ट मिले हैं। सबसे बड़ा पेयर प्रोजेक्ट आईआईटी रोपड़ के साथ मिला। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। इनोवेटिव रिसर्च ग्रांट (आईआरजी), यूपी स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), फार्मेसी को काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट (सीएसआईटी) मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में मिला था एक करोड़ का प्रोजेक्ट
2019 में एक करोड़ के आठ व 2020 में 10 लाख का प्रोजेक्ट मिला। 2019 में विश्वविद्यालय को अब तक का सर्वाधिक अनुदान मिला। इसके तहत विश्वविद्यालय में करीब एक करोड़ रुपये से आईआईटी व एनआईटी के रिसर्च फैकल्टी को प्रोत्साहन दिया गया। इन प्रोजेक्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय की वर्ल्ड रैंकिंग व राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार हुआ है। अलग-अलग प्रोफेसर इस कार्य में सम्मिलित रहे हैं। कई रिसर्च पेपर भी प्रकाशित किए गए। हर प्रोजेक्ट दो से तीन वर्ष की अवधि के लिए मिलता है। संवाद

2019 से अब तक का हाल
वर्ष प्रोजेक्ट की संख्या
2019 8
2020 1
2021 14
2022 14
2023 15
2024 24
2025 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें