फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकिंग सिस्टम होगा मजबूत: संतोष

Fri, 08 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में ग्रामीण बैंकिंग सिस्टम और मजबूत किया जाएगा, जिससे इसका फायदा निचले स्तर तक पहुंच सके। इसके साथ ही सेवा कर दायरा और बढे़गा और जीएसटी बिल प्राथमिकता से पारित कराया जाएगा। 
विज्ञापन

नए मंत्रालय में कार्यभार संभालने के बाद बरेली पहुंचे वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कहा कि जीएसटी पर लगभग सहमति बन चुकी है और लोकसभा से पारित हो चुका है। अब राज्यसभा में पास होना है। देश में करदाता सीमित तादाद में हैं, सवा करोड़ आबादी में सिर्फ चार करोड़ लोग ही आयकर दे रहे हैं। सेवा कर दायरा बढ़ाया जाएगा। 
गंगवार ने बताया कि मुद्रा लोन में तमाम गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर लगाम कसी जाएगी। बैंकों में दलाल का जमाबड़ा होने की शिकायतें आयी हैं। कई बैंकों ने बिजनेस फैसिएलेटर और बैंक मित्र एजेंसियों के माध्यम से तैनात किए हैं, इनका क्या काम है और क्या कर रहे हैं? तमाम जरूरतमंद लोग लोन लेने के लिए बैंकों में चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आयकर कर्मचारी महासंघ नेता नए वित्त राज्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे और जानकारी दी कि बरेली रेंज में मुख्य आयकर और आयकर आयुक्त पर पिछले वर्ष से खाली हैं। इस पर गंगवार ने वादा किया दोनों पदोें पर अफसर जल्द तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर सांसद धमेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, गुलशन आनंद, रमेश जैन, जोनल सचिव रविंद्र सिंह, संरक्षक एसएस बिष्ट, राजेश कुमार, सीपी यादव, विपिन सक्सेना, अरुण जायसवाल, राजेश सिन्हा आदि मौजूद रहे। सीए एसोसियेशन पदाधिकारी मनोज मंगल, पवन अग्रवाल, विशाल गोयल, दीपक मंगल, अमित जायसवाल आदि ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें