फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में 80 से ऊपर जाएगी कटऑफ

Thu, 07 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बरेली कॉलेज में बीकॉम, बीएससी फर्स्ट ईयर, बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 80 फीसदी से ऊपर जाएगी। केवल बीए फर्स्ट ईयर की कटऑफ 80 फीसदी से नीचे रहेगी। बरेली कॉलेज बीए, बीएससी, बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर जारी कर देगा। देर शाम अभ्यर्थी कटऑफ देख सकेंगे। बरेली कॉलेज में पिछले साल बीकॉम फर्स्ट ईयर की कटऑफ 78 फीसदी गई थी और बीएससी की 77 फीसदी। बीए फर्स्ट ईयर की कटऑफ 75 फीसदी गई थी। लेकिन, इस बार सभी की कटऑफ तीन-चार फीसदी ऊपर गई है। बीकॉम फर्स्ट ईयर, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फर्स्ट ईयर मैथ्स, बायोलॉजी की कटऑफ 80 फीसदी से ऊपर जाएगी। केवल बीए फर्स्ट ईयर की कटऑफ 80 फीसदी से नीचे 77 तक रहेगी। बरेली कॉलेज में इस बार 12 हजार 600 आवेदन आए। जबकि पिछले साल 17 हजार प्रवेश फार्म जमा हुए थे। बीए और बीएससी के प्रवेश फार्म में तो कमी नहीं हुई, लेकिन बीकॉम फर्स्ट ईयर के प्रवेश फार्म पिछले साल के मुकाबले ढाई हजार कम आए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीकॉम फर्स्ट ईयर के प्रवेश प्रक्रिया के नियमों के फेरबदल की वजह से बीकॉम में प्रवेश फार्म कम आए। दरअसल, इस बार 12वीं कॉमर्स से करने वालों को ही बीकॉम में प्रवेश दिया जाना है। 12वीं कॉमर्स वालों से सीटें बचेंगी, तब बीएससी मैथ्स को दिया जाएगा। इस नियम के लागू करने के बाद बीकॉम में ढाई हजार अभ्यर्थियों ने कम आवेदन किए। बरेली कॉलेज मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि दो वजहों से बीकॉम में आवेदन कम आए। एक तो कॉमर्स के छात्रों को बीकॉम में प्रवेश मिलना था और दूसरे छात्र पहले ही समझ गए कि इस बार फर्जीवाड़ा संभव नहीं होगा। इस बार सख्ती की बात होने की वजह से सिफारिश वालों ने प्रवेश फार्म ही नहीं भरा। उन्होंने बताया कि पांचों स्ट्रीम बीए, बीकॉम फर्स्ट ईयर, बीकॉम ऑनर्स बीएससी फर्स्ट ईयर मैथ्स और बायोलॉजी की कटऑफ बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। शुक्रवार को अभ्यर्थी बरेली कॉलेज में कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे। कटऑफ में चयनित अभ्यर्थियों को बाकायदा मोबाइल मैसेज से चयनित होने का संदेश मिलेगा। इसके बाद दो-तीन दिन काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें