फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महेशपुर ठाकुरान में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा से पहले हंगामा

Sun, 10 May 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर ठाकुरान गांव में शनिवार सुबह महाराणा प्रताप की जयंती पर जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी दूसरी बिरादरी के लोगों ने विरोध जताते हुए गांव में और थाने के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों को बैठाकर लिखित समझौता करवा दिया। इसके बाद शाम को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गांव में हर साल की तरह शाम को शोभायात्रा प्रस्तावित थी। इससे पहले सुबह हिंदू समुदाय के ही दूसरी बिरादरी के लोगों ने ऐलान कर दिया कि उनकी ओर से होकर जुलूस निकाला गया तो वह विरोध करेंगे। कई महिलाएं जुलूस के रास्ते पर बैठ गईं। आयोजकों से तीखी नोंकझोंक के बाद कई महिला-पुरुष थाने पहुंच गए और गेट पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। महिलाएं पुलिस-प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाने लगीं। कहा कि कुछ दिन पहले बाबा साहब की जयंती पर निकाले गए जुलूस को पुलिस बुलाकर रुकवा दिया गया था। इस बार हम महाराणा प्रताप की शोभायात्रा नहीं निकलने देंगे। पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।
n थाने में दूर हुआ मनमुटाव ः पुलिस व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक पक्ष के जोगेंद्र सागर, महेश सागर, सतीश सागर, सुमित भारती और दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान अश्विनी सिंह, कोटेदार अवनीश सिंह, संग्राम सिंह व भूपेंद्र सिंह आदि को साथ बैठाया गया। यहां आरोप-प्रत्यारोप के बीच पता लगा कि दोनों ही समाज के महापुरुषों की शोभायात्रा पहले से निकलती आ रही है। कुछ जगह इसके रूट को लेकर विवाद है। तब दोनों पक्ष की सहमति से जुलूसों के रूट तय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें