फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ना पड़ा महंगा: एक माह में 25 हजार से अधिक वाहनों का चालान, 2.95 करोड़ का लगा जुर्माना

Fri, 02 Jun 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मई महीने में यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 25518 वाहनों का चालान किया है। इस दौरान दो और चार पहिया वाहन चालकों पर 2.95 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की झड़ी लगा दी है। इसके बाद भी शहर में यातायात के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। अव्यवस्थित यातायात की वजह से लोगों को कई बार जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। बीते माह पुलिस ने करीब तीन करोड़ के चालान काटे हैं।

विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते। ऑटो, ई-रिक्शा भी सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते हैं। प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्थित करने और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मई में ट्रैफिक पुलिस ने 25518 वाहनों का चालान किया है। 

विज्ञापन

2.95 करोड़ का जुर्माना लगाया 

एक से 31 मई के बीच दो और चार पहिया वाहन चालकों पर 2.95 करोड़ का जुर्माना लगाया है। ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें कार और कार स्वामी भले प्रदेश से ही बाहर हैं, लेकिन यातायात पुलिस ने यहां भारी-भरकम चालान कर दिया। एक मामला ऐसी भी सामने आया है, जिसमें वाहन चालक ने चालान से बचने के लिए नंबर बदल दिया था। 

चालक ने  C को कर दिया था O

कार चालक ने चालान से बचने के लिए वाहन का नंबर ही बदल दिया था। कार के नंबर में सी की जगह ओ कर दिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा तो कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें