फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Diversion: सोमवार तक बदली रहेगी बरेली की सड़कों पर यातायात व्यवस्था, एक बार फिर से डायवर्जन लागू

Sat, 02 Aug 2025 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सावन माह के अंतिम सोमवार के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एक बार फिर से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार रात तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कांवड़ यात्रा के चलते एक माह से चल रहा नेशनल और स्टेट हाईवे पर रोडवेज बसों व भारी वाहनों का डायवर्जन सोमवार रात से खत्म हो जाएगा। सावन का चौथा और अंतिम सोमवार चार अगस्त को है। इससे पहले शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात 10 बजे तक एक बार फिर से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज बसें और भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, पीलीभीत रूट की रोडवेज बसों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 

बरेली से बदायूं, नैनीताल, दिल्ली, पीलीभीत और लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों को डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन खत्म होने के बाद रोडवेज बसों का संचालन सामान्य होने से ट्रेनों पर दबाव कम होगा। डायवर्जन के कारण कई रूटों पर रोडवेज बसों के किराये में की गई वृद्धि भी वापस हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़कर बोली- प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ...; भीड़ ने एक न सुनी
 

इस तरह होगा वाहनों का संचालन 
  • झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहे से बरेली शहर की ओर व देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज से मिलक, शाहाबाद, चंदौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए आ-जा सकेंगे।
  • नैनीताल, पीलीभीत की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ परसपुर, फरीदपुर, शाहजहांपुर होकर आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा, रजऊ परसपुर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेंगे।
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा रोड नंबर एक होते हुए आ-जा सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों का संचालन ट्रांसपोर्टनगर से किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए यह व्यवस्था 
दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, रजऊ तिराहा, बड़ा बाइपास होते हुए पास किया जाएगा। लखनऊ की ओर जाने वाली बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए गुजारा जाएगा। बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट, नरियावल, टीपीनगर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजारा जाएगा। 

बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को रजऊ तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होकर गुजारा जाएगा। बसें पुराने रोडवेज बस अड्डे से पटेल चौक, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें