फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल की जांच करने पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय, एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

Sat, 02 Aug 2025 02:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय ने कहा कि एक युवती की शिकायत पर उन्होंने होटल प्लाजा में जांच की है। इसकी रिपोर्ट वह शासन को भेजेंगी। 
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय ने पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौपुला रोड स्थित होटल प्लाजा का महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। होटल पंजीकरण, विजिटर रजिस्टर, लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। इसे लेकर होटल संचालक समेत होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय का कहना है कि एक युवती की शिकायत पर वह होटल प्लाजा में निरीक्षण को पहुंची थीं। वहां बेहद गंदगी थी। शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। विजिटर रजिस्टर की कई इंट्री में चेक आउट भरने में अनियमितता बरती जा रही थी। इसी दौरान एक उम्रदराज व्यक्ति पहुंचे उनसे पूछताछ की तो उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए सोमवार को शासन को भेजेंगी।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़कर बोली- प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ...; भीड़ ने एक न सुनी
विज्ञापन


इधर, होटल संचालक जितेंद्र भल्ला ने होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचना दी। संगठन अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना, उपाध्यक्ष      सतवंत सिंह चड्ढा, लीगल एडवाइजर श्वेतांक सक्सेना मौके पर पहुंचे। तब तक महिला आयोग की सदस्य होटल से निकल गई थीं।

विज्ञापन

पिंक बूथ मिले बंद, शौचालय में पसरी थी गंदगी
महिला आयोग की सदस्य डॉ. पुष्पा पांडेय का कहना है कि होटल निरीक्षण के बाद उन्होंने शहर के पिंक बूथ और सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। कुतुबखाना और श्यामगंज के पिंक बूथ बंद मिले। जो सरकारी धन का दुरुपयोग है। वहीं, अयूब खा इलाके के तीन, नगर निगम के पास और रोडवेज के पास शौचालय बेहद गंदे मिले। कुछ में कबाड़ भरा हुआ था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाएगा।

पहचान की पुष्टि न होने से संदिग्ध लगा मामला
होटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक महिला निरीक्षण को पहुंची है, जो खुद को महिला आयोग की सदस्य बता रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी लोग मौके पर पहुंचे। सीसी फुटेज देखने पर पहचान की पुष्टि हुई। हालांकि, महिला आयोग की सदस्य द्वारा होटल का निरीक्षण सही नहीं कहा जा सकता। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें