कार, ऑटो, ई-रिक्शा का भी रूट रहेगा डायवर्ट
चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का भी रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी की ओर से आने वाले छोटे वाहन 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर, बीसलपुर तिराहा से सेटेलाइट, कैंट होकर जंक्शन जा-आ सकेंगे। श्यामतगंज चौराहा, ईंट पजाया से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा बरेली कॉलेज की ओर नहीं जाएगा। यह वाहन मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे से सूद धर्मकांटा व कालीबाड़ी की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें
बियावान कोठी की ओर से कोई भी वाहन गांधी उद्यान की ओर नहीं जा सकेगा। अक्षर विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गंगाचरण कट, सुधीर जैन चौक से सर्किट हाउस चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। कचहरी तिराहे कोई भी वाहन सर्किट हाउस चौराहा व दामौदर पार्क की तरफ नही जा सकेगा। यह वाहन जंक्शन तिराहे से पास किए जाएंगे। सिटी सब्जी मंडी, चौपुला पुल से कोई भी वाहन पुलिस लाइन की ओर नहीं जाएगा।
एडवाइजरी
पीलीभीत व नैनीताल रोड की ओर से जनसभा में आने वाले वाहन सौ फुटा पूर्वी, डेलापीर से सलैक्शन प्वांइट, सूद धर्मकांटा, महादेव पुल, नावल्टी, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक जाएंगे। रामपुर की ओर से आने वाले वाहन मिनी बाइपास, चौपुला पुल, पटेल चौक होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट आकर पार्किंग में जाएंगे। सेटेलाइट बस अड्डा की की ओर से आने वाली बसें व अन्य वाहन ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया, श्यामतगंज चौराहा होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट तक आकर रैली में शामिल होने वाले लोगों को छोड़कर पार्किंग स्थल तक जाएंगे।