फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोटरी क्लब का तीन दिवसीय दिवाली मेला 25 अक्तूबर से, जानिए इस बार क्या है खास

Wed, 23 Oct 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अध्यक्ष सीएस अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस बार महान दिवाली मेला 25, 26 और 27 अक्तूबर को बरेली क्लब ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह तरह झूले होंगे। मेले के दौरान कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ बरेली के पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब ऑफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट का 61वां महान दिवाली मेला 25 अक्तूबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय दिवाली मेला 25, 26 और 27 अक्तूबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित होगा। बुधवार को प्रेसवार्ता में चीफ क्लब ट्रेनर डॉक्टर ए. के. चौहान ने कहा कि मेले में सभी वर्ग के लोगों का योगदान रहता है। यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का एक अनूठा संगम है, जिसमें शहर की जनता को मनोरंजन के साथ-साथ कई इनाम जीतने का मौका मिलता है। 

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी ने कहा कि दिवाली मेला समाज में भाईचारा, समानता, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देता है। यहां पर बच्चे, पुरुष, महिलाएं, बड़े, बुजुर्ग, सभी आते हैं। जमकर खरीदारी करते हैं गीत संगीत का आनंद लेते हैं। 

इस बार फैशन शो का होगा आयोजन 
क्लब अध्यक्ष सीएस अंकित अग्रवाल ने बताया कि युवाओं को भारतीय संस्कृति व परिधान से जोड़ने के लिए इस बार ट्रेडीशनल इंडियन ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा स्पेशल बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए फैशन शो का आयोजन होगा। बरेली मंडल सचिव रोटेरियन सीए विनय कृष्ण ने कहा कि दिवाली मेला विकास का संदेश भी देता है। इस मेले के माध्यम से शहर की जनता को कई नई जानकारियां मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें