रुहेलखंड विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा में शामिल हुए साढ़े चार लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम आज शाम तक घोषित करेगा। मंगलवार को शाम तक नंबरों की फीडिंग का काम चलता रहा।
पहली बार विश्वविद्यालय स्नातक और परास्नातक कक्षाओं का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी में है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 531 कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
इतनी बड़ी संख्या के चलते ही विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के साथ ही इस बार मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया था। 25 अप्रैल को मुख्य परीक्षाएं पूरी
हुईं और 12 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया।
तमाम छात्रों का फंसेगा रिजल्ट डिग्री कॉलेजों की लापरवाही से तमाम छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंसना भी तय है। इनमें से कुछ कॉलेज बिजनौर के हैं, जो परीक्षा में तो शामिल हुए लेकिन विश्वविद्यालय में परीक्षा फीस नहीं जमा की।