फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपासना एक्सप्रेस में बच्चे की बिगड़ी हालत, रोकी गई ट्रेन, पीड़ित को इलाज मिलने के बाद हुई रवाना

Mon, 13 May 2019 10:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरिद्वार से हावड़ा जा रही उपासना एक्सप्रेस में रविवार सुबह पांच वर्षीय बालक की हालत बिगड़ गई। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में ट्रेन को रोका गया। यहां बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन को रोजा स्टेशन पर 13 मिनट रुकना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब नौ बजे उपासना एक्सप्रेस ट्रेन से बरेली स्टेशन से निकलकर जैसे ही शाहजहांपुर की ओर बढ़ी, तभी ट्रेन की कोच नंबर एसी-प्रथम की बर्थ संख्या 13 पर माता-पिता के साथ हरिद्वार से बनारस जा रहे पांच वर्षीय मन्ना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

जी मचलाने के साथ ही उसे उल्टियां और दस्त शुरू हो गईं । माता-पिता ने तुरंत टीटीई को बालक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी, तब टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। 
विज्ञापन


कंट्रोल ने रोजा में स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद बच्चे की तबीयत को देखते हुए ट्रेन को रोकने के आदेश दिए। शाहजहांपुर पहुंचते-पहुंचते बच्चे को कई उल्टियां हो चुकीं थीं। 
विज्ञापन

सुबह 10:55 बजे ट्रेन को रोजा पहुंचने पर रोका गया और यहां डॉ. पिंकी सराफ ने अपनी टीम के साथ बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। बच्चे को कुछ आराम मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। बच्चे को भी उसी ट्रेन से भेज दिया गया। ट्रेन को यहां करीब 13 मिनट रुकना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें