फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 26 Feb 2022 10:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केशव कुमार को बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
एमडी डॉ. केशव कुमार की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केशव कुमार को शनिवार रात गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें केशलता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह स्टेडियम रोड पर स्थित शिव मंदिर से पूजा करके घर जा रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉ. केशव कार में पिछली सीट पर बैठे थे। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली कार का शीशा तोड़कर उनकी गर्दन में बाईं ओर लगकर जबड़े को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें