फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फतेहगंज-दातागंज मार्ग पर आरओबी मंजूर

Sun, 08 Nov 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए गोसगंज-सराय-फतेहगंज-दातागंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 353 ए पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 85.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे और शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इसे मंजूरी दी है।
विज्ञापन



निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 29.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह आरओबी दो लेन का होगा और इसकी लंबाई करीब 643.54 मीटर निर्धारित की गई है। परियोजना को सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत मंजूरी मिली है। कुल 85.29 करोड़ रुपये की परियोजना भेजी गई थी, जिसमें से 84 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण की गुणवत्ता और मानकों के लिए जिम्मेदार होगा। विभाग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि काम तय समय में पूरा हो। निर्माण शुरू करने से पहले तकनीकी मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।



परियोजना प्रबंधक धनप्रकाश ने बताया कि आरओबी निर्माण से लाखों लोगों की समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जरूरी कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें