फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करोड़ों की ठगी के आरोपी भाई-बहन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। प्लॉट दिलाने और बीसी कमेटी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की आरोपी अनीता कश्यप और उसके भाई नवल किशोर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी के आदेश पर भोजीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस, नवल किशोर को ठगी का मास्टरमाइंड मान रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गांव पीपलसाना चौधरी में छह-सात साल पहले हाफिजगंज के गांव सुनौर से अनीता कश्यप अपने पति के साथ आई। यहां किराये के मकान में रहने लगी। मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया की नौकरी की। इस बीच उसने 95-100 परिचितों से प्लॉट दिलाने और बीसी कमेटी के नाम पर रुपये जमा कराए। शुरुआत में कुछ लोगों के रुपये ब्याज समेत लौटाए, लेकिन बाद में रोक दिए और करोड़ों रुपये की ठगी की। लोगों ने वापसी की मांग की तो अनीता पति समेत भाग गई।
पिछले दिनों अमरोहा पुलिस भी अनीता को पकड़ने आई। बिना वारंट के पकड़ने पर उसको थाने में रोका गया। वहां से चालान कर लौटा दिया गया था। इस बीच पीपलसाना चौधरी के बाशिंदों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस से बहस भी की थी। उन्होंने 22 अक्तूबर को भोजीपुरा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

किराये पर रहकर खरीदे तीन मकान, पुलिस से भी ठगी
ग्रामीणों के मुताबिक, अनीता ने पीपलसाना में किराये पर रहते हुए। वहां ही तीन मकान खरीद लिए हैं। वहीं, कपड़े का कारोबार करने के झांसे में अमरोहा में यातायात शाखा में तैनात हेड कांस्टेबल जसपाल सागर से 2,50,000 लाख रुपये हड़पे। समय पर रुपये नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। उसका भाई नवल दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करता है।
वर्जन
पुलिस ने शनिवार को अनीता कश्यप और उसके भाई भोजीपुरा के जालिम नगला निवासी नवल किशोर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। आशंका है कि नवल की शह पर ठगी हुई है। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें