फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन पर रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें, छह विशेष ट्रेनों का भी होगा संचालन

Sun, 16 Aug 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रक्षाबंधन पर रोडवेज 26 से 30 अगस्त तक 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इस दौरान रूट डायवर्जन भी रहेगा। इसके चलते रूट तय किए जा रहे हैं। रेलवे भी छह विशेष ट्रेनें संचालित करेगा। 
विज्ञापन
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रक्षाबंधन पर बहनों को दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज 100 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। कुछ बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। इस बार गांव-देहात के रूटों पर भी बहनों को बस सेवा मिल सके इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। लंबी दूरी की बसों को भी देहात के रूटों से चलाने की तैयारी है। वहीं, रेलवे भी छह विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

विज्ञापन


इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। बसों का संचालन 26 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। इधर 28 अगस्त को शुक्रवार भी है। ऐसे में शुक्रवार से 31 अगस्त सोमवार तक रूट डायवर्जन भी रहेगा। सरकार की ओर से हर वर्ष रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि रूट डायवर्जन के कारण बसों के संचालन के लिए नए रूट तय किए जा रहे हैं ताकि डायवर्जन के बावजूद लोगों को बस सेवा का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

रेलवे चलाएगा छह विशेष ट्रेनें 
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया अप-डाउन छह ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 04330 हरिद्वार-लखनऊ रक्षाबंधन विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी और रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार रक्षाबंधन विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: श्यामगंज से गंगापुर तक जमीन की दरें बराबर, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

04321 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन बरेली से सुबह 7:20 बजे चलने के दोपहर दो बजे रुड़की पहुंचेगी। 04322 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद रात 11 बजे बरेली आएगी। 04319 बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन सुबह 10:40 बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:15 बजे रुड़की पहुंचेगी। 04320 रुड़की-बरेली विशेष ट्रेन रुड़की से शाम 6:20 बजे चलने के बाद रात 1:20 बजे बरेली आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें