फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, नाले में गिरा ई-रिक्शा; ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 16 Aug 2026 11:13 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रविवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव हो गया। सुभाषनगर में एक ई-रिक्शा नाले में गिर गया। कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बरेली में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शनिवार आधी रात के बाद मौसम ने करवट ली। घने बादल छाए और रविवार तड़के करीब चार बजे से गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर की सड़कें फिर जलमग्न हो गईं। 

विज्ञापन


जलभराव के बीच सुभाषनगर नाले में एक ई-रिक्शा गिर गया। बताया जा रहा है कि नाले के चारों ओर बैरिकेडिंग न होने से चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं हो सका। आसपास के लोगों ने तुरंत मशक्कत कर ई-रिक्शा को नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटों में 30.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है।  
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि रुहेलखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बन रहा है, वहां हल्की तेज और अन्य क्षेत्रों में खंडवर्षा या रिमझिम हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें