फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से रोडवेज कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के नत्थू रम्पुरा निवासी रोडवेज संविदाकर्मी सुरजीत यादव (30) की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुड़िया अहमदनगर क्षेत्र में हाईवे पर टहलते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


भाई आकाश यादव ने बताया कि सुरजीत यादव शुक्रवार शाम पांच बजे गांव के बाहर हाईवे पर टहल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
धनतेरस पर उजड़ा संसार
आकाश के मुताबिक, सुरजीत के परिवार में पत्नी मनीषा और दो बेटियां हैं। मौत से उनकी मां बटोरी देवी गमगीन हैं। सुरजीत चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं। धनतेरस पर बच्चों के लिए खरीदारी करनी थी। इस हादसे से त्योहार पर उनका संसार उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें