ट्रेन सेवा बाधित रहने से बसों में बढ़ेंगे यात्री
बरेली होते हुए प्रतिदिन चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक अयोध्या नहीं जाएगी। दूसरी ओर गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस को भी 22 और 23 जनवरी को रूट बदल कर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का अयोध्या आवागमन नहीं होगा। ऐसे में रामलला के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा काफी सुविधाजनक साबित होगी।
ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालक भी नहीं करेंगे धूम्रपान
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान 22 जनवरी को निजी सवारी वाहनों के चालक भी धूम्रपान, मदिरापान नहीं कर सकेंगे। मंगलवार को ड्राइविंग ट्रेनिग इंस्टीट्यूट में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, चालकों और डीलर्स के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। स्वच्छता का ध्यान रखने को भी कहा।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में आरआई मानवेंद्र प्रताप सिंह समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश कालरा, सोमनाथ गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, सोनू, पंकज, ऋषि कपूर, अमन अरोरा आदि शामिल रहे।