यात्रियों ने बताई व्यथा
बिहारीपुर के ब्रजेश ने बताया कि करीब डेढ़ बजे सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंच गया लेकिन दो घंटे से बस नहीं मिल सकी है। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। फर्रुखाबाद के मौलाना सलीम खां कादरी ने कहा कि उर्स में शामिल होने के लिए आया था। बस अड्डे पर खड़े आधा घंटा हो चुका है। बस मिली नहीं और पूछताछ केंद्र पर कोई जबाव नहीं दे रहा।
बीसलपुर के वैभव शुक्ला ने कहा कि रोडवेज पर एमएसटी बनवा रखी है। दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर पहुंच गया, साढ़े तीन बजने जा रहे, लेकिन बस का कोई अता-पता नहीं। बंडा के कुतुबद्दीन ने कहा कि उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आ गया था। उर्स समाप्त होने के बाद जब स्टैंड पर पहुंचा, तो यहां पर बसें ही नहीं है और कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा।