फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा चार दिन स्थगित, लखनऊ तक हो रहा संचालन

Sun, 21 Jan 2024 10:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले लखनऊ से अयोध्या तक वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके चलते बरेली से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा चार दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से दो दिन पहले ही अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा को स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को ही बरेली से अयोध्या जा रहीं रोडवेज बसों को लखनऊ से वापस कर दिया गया। अब अयोध्या बस सेवा 24 जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले लखनऊ से अयोध्या तक वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है। दो दिन पहले ही बरेली से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। शनिवार को बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो की अयोध्या जा रहीं बसों को लखनऊ से वापस कर दिया गया। 

एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि अयोध्या जाने वाली बसों को 23 जनवरी तक लखनऊ तक चलाया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डा पर पूछताछ केंद्र बना दिया गया है। रीजन के चारों डिपो की अयोध्या बस सेवा की यहां जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी और स्थानीय स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मद्देनजर परिवहन निगम रोडवेज ने राजधानी लखनऊ के साथ सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। यहां से 24 घंटे अयोध्या बस सेवा की जानकारी मिलेगी। राजधानी लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2629914 और सेटेलाइट बस अड्डा के कंट्रोल रूम नंबर 9758869300 पर संपर्क कर श्रद्धालु बस सेवा के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें