फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ उठे तीन जनाजे: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो भाइयों समेत तीन की मौत, परिवार में कोहराम

Tue, 16 Apr 2024 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर ई-रिक्शा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई थे। 
विज्ञापन
हसीब, नईम और साकिब के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 10 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में गांव कैंच के पास सवारी ले जा रहे ई-रिक्शा को सामने से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो भाइयों समेत तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी नईम (18) व हसीब शाह (20) पुत्रगण सलीम और साकिब (30) पुत्र रियासत अली सोमवार की रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा से पूरनपुर जा रहे थे। ई-रिक्शा साकिब चला रहा था। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गांव कैंच के पास ई-रिक्शा को सामने से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 

हादसे में ई-रिक्शा सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीनों युवक मैकेनिक थे। किसी परिचित की गाड़ी सही करने जा रहे थे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एक साथ उठे तीन जनाजे... हर आंख हुई नम
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में तीनों शव जब मोहल्ले में पहुंचे, तो कोहराम मच गया। एक साथ तीन शव देख हर किसी की आंख नम हो गई। बाद में गमगीन माहौल में तीनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी फईम ने बताया कि नईम (18) और हसीब शाह (20) सगे भाई थे। जबकि साकिब (30) उनका फुफेरा भाई लगता था। दोनों एक ही गली में आमने-सामने रहते थे। नईम इलेक्ट्रिक का काम करता था, जबकि हसीब शाह बैटरी मिस्त्री था।
विज्ञापन

सोमवार को बिठौरा कलां में किसी की गाड़ी खराब हो गई थी। जिसके बाद दोनों भाई साकिब के ई-रिक्शा से गाड़ी सही करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैंच के समीप रात करीब 10 बजे उनका ई-रिक्शा पूरनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस पहुंची। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें