बीसलपुर-बरखेड़ा मार्ग पर टिकरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार थे। मृतक आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के चौसर हरदोपट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय अनिल कश्यप पुत्र महेंद्रपाल, 30 वर्षीय अजयपाल पुत्र लल्लन और 14 वर्षीय शिवम पुत्र जगदीश की मौत हो गई।
इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हुई जबकि शिवम ने बरेली ले जाते वक्त नवाबगंज के पास दम तोड़ा तो वहीं अजयपाल की बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। तीनों बिना हेलमेट लगाए एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरखेड़ा के अमखेड़ा गांव जा रहे
थे।
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।