बदायूं के उझानी में मंगलवार सुबह रोडवेज बस और प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई है।
प्राइवेट बस डबल डेकर है। वह जयपुर से बरेली लौट रही थी। रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है। वह बदायूं से दिल्ली जा रही थी। हादसे की वजह घोड़ा बुग्गी रही। उसे बचाने की कोशिश में दोनों बसों की टक्कर हो गई। वहीं घोड़ा बुग्गी सुरक्षित नहीं बच पाया। बुग्गी चालक भी घायल हो गया है।