फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरके चड्ढा इंडस्ट्रीज के नाम संपत्ति नहीं, फंसी एक लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया देने से बचने के लिए इंडस्ट्री का नाम बदलकर आरकेआई इंडिया कर लेने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। आरके चड्ढा इंडस्ट्रीज के विरुद्ध 1.85 लाख में से एक लाख की वसूली फंस गई है। तहसील अधिकारियों का कहना है कि इंडस्ट्रीज के नाम से कोई संपत्ति नहीं है। इस कारण बकाया वसूलना मुश्किल हो रहा है। उधर, आजमगढ़ जिले के ऑफिस बाजार गोसाई क्षेत्र के गांव खैरघाट के राजकुमार ने दावा किया है कि विपक्षी ने देनदारी से बचने के लिए इंडस्ट्रीज का नाम आरकेआई इंडिया करने के बाद नया बोर्ड लगा दिया है।उनका आरोप है कि तहसील प्रशासन भी विपक्षी की तरफदारी कर रहा है।
इस मामले में जांच अधिकारी नायब तहसीलदार विदित कुमार की रिपोर्ट है कि बकायेदार की संपत्ति की जांच लेखपाल-कानूनगो से कराई गई है। इन राजस्व कर्मियों ने रिपोर्ट दी है कि अभिलेखों में बकायेदार के नाम कोई संपत्ति तस्दीक नहीं हो पाई है। कर अधीक्षक नगर निगम ने भी 26 अगस्त को रिपोर्ट दी है कि बकायेदार के नाम कोई संपत्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन

दरअसल, राजकुमार और आरकेे इंडस्ट्रीज रामपुर रोड स्वाल्हेनगर व मैनेजिंग डायरेक्टर रविकांत चड्ढा के विरुद्ध सहायक श्रमायुक्त ने 27 जनवरी 2024 को आदेश पारित किया था। वादी राजकुमार की देय ग्रेच्युटी 1,85,769 रुपये को आदेश तिथि से 30 दिन के अंदर भुगतान करने को निर्देश थे। लेकिन, प्रतिवादी पक्ष मैनेजिंग डायरेक्टर एवं उनकी इंडस्ट्रीज ने तय समय तक भुगतान नहीं किया। जिस पर एडीएम राजस्व एवं वित्त ने इंडस्ट्रीज व उसके मैनेजिंग डॉयरेक्टर को आरसी जारी की थी। इसके बाद इंडस्ट्रीज ने 85 हजार रुपये संग्रह अमीन को अदा किए थे। संवाद
विज्ञापन


प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि प्रतिवादी ने आरसी की बकाया धनराशि देने से बचने के लिए इंडस्ट्रीज का नाम बदल लिया होगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें