फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा फीड करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा दो से 12 तक के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा फीड करने का काम शुरू
विज्ञापन

बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल के छात्र मॉड्यूल में कक्षा दो से 12 तक के नए बच्चों का डाटा फीड करने का काम शुरू हो गया है। विद्यालयों को 15 अक्तूबर तक सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का डाटा हर हाल में पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि डाटा फीडिंग शुरू करने से पहले, विद्यालय अपने लॉगिन पर उपलब्ध ''ग्लोबल सर्च'' विकल्प का उपयोग करके आधार संख्या के माध्यम से विद्यार्थी का डाटा अवश्य खोज लें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी नए छात्र-छात्रा के डाटा की पुनरावृत्ति (दोहराव) न हो। डाटा फीडिंग के लिए फॉर्म एस 02 को आधार कार्ड और एसआर पंजिका (छात्र रजिस्टर) की प्रमाणित प्रति के साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पोर्टल पर फीड किए गए छात्र-छात्राओं का अपनी विद्यालय पंजिका से कक्षावार मिलान अवश्य करें। कोई भी विद्यार्थी डाटा फीडिंग से छूटना नहीं चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें