फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राइफल क्लब में जर्मनी से आएंगी राइफल व पिस्टल

Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के शूटिंग खिलाड़ियों को मार्च महीने के अंत तक नए हथियारों की सौगात मिलने वाली है। राइफल क्लब के सचिव कमल सेन ने बताया कि जर्मनी से मंगवाई गई आधुनिक शूटिंग सामग्री मार्च के अंत तक क्लब पहुंच जाएगी। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर तकनीकी अभ्यास का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि दो एयर राइफल, दो एयर पिस्टल और एक .22 राइफल आनी हैं। ये सभी हथियार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं और प्रतियोगिताओं में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की श्रेणी में आते हैं। आधुनिक तकनीक से लैस इन उपकरणों से खिलाड़ियों को निशानेबाजी में सटीकता, संतुलन और नियंत्रण विकसित करने में विशेष सहायता मिलेगी।



अब तक क्लब के खिलाड़ी सीमित संसाधनों में अभ्यास कर रहे थे। कई बार उपकरणों की कमी या पुराने संसाधनों के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक स्तर की तैयारी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई राइफल और पिस्टल, उनके अभ्यास की गुणवत्ता को नई दिशा देगा।
विज्ञापन




क्लब प्रबंधन ने खरीद प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह तक सामग्री के पहुंचने पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें