आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा में रहने वाले 70 वर्षीय राम किशोर शनिवार रात करीब नौ बजे टहलने निकले थे और फिर देर रात तक नहीं लौटे तो परिवार वालेउन्हें ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास ही स्थित दूसरे मकान में राम किशोर का शव बरामद हुआ। वे सेवानिवृत्त शिक्षक थे।
परिजनों ने बताया कि उनके शरीर पर चोट तो नहीं थी लेकिन उनके कपड़े फटे हुए थे। परिवार वालों ने उनकी हत्या किए जाने आरोप लगाया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।