फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बीमार पत्नी और दिव्यांग बेटे को हाथ-पैर बांधकर डाला, दुपट्टे से कसा गला, लूटा माल

Sat, 06 May 2023 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बीमार पत्नी और दिव्यांग बेटे को नशा सुंघाकर बदमाशों ने बेहोश कर दिया। बदमाशों ने मां-बेटे के हाथ-पैर बांधकर डाल दिए। इसके साथ ही दुपट्टे से गला कस दिया। एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया है। एसओजी और सर्विलांस टीम ने सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल के घर बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोला। सेवानिवृत्त बैंककर्मी की पत्नी और बेटे को नशा सुंघाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर उनको इसका पता लगा। एसपी सिटी और एसओजी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घर में घुसते और तीन लोग निकलते देखे गए हैं। घर में आने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


राजेश्वर दयाल ने बताया कि वह घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी माया देवी और नेत्रहीन बेटा मनीष दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे वह नीचे आए तो देखा कि मेनगेट का ताला खुला था। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो दरवाजे का कुंडा बाहर से लगा था।

राजेश्वर दरवाजा खोलकर अंदर गए तो घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। पत्नी के हाथ-पैर बंधे थे। एक दुपट्टा गले में कसा था तो दूसरा मुंह पर पड़ा था। मनीष अपनी मां की बगल में पड़ा था। दोनों ही बेसुध थे, जैसे कोई नशा दिया गया हो। हालांकि दोपहर तक दोनों होश में आ गए।
विज्ञापन


राजेश्वर दयाल की सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ सिटी श्वेता, एसओजी प्रभारी भी आ गए। पड़ोसी के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश उनके घर में घुसते और घंटे भर बाद तीन बदमाश निकलते देखे गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

राजेश्वर दयाल ने अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट कराई है। माया देवी के होश में आने पर पता लगा कि साढ़े चार लाख की नकदी और दो तोला सोना चोरी हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के जल्द राजफाश के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें