फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख रुपये हड़पने के मामले में सेवानिवृत्त लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी राममोहन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

केडीईएम इंटर कॉलेज के छात्रावास की जमीन का चार करोड़ में सौदा कर हड़पी थी रकम

बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने 21 लाख रुपये हड़पने के मामले में सेवानिवृत्त लेखपाल राममोहन शर्मा को गिरफ्तार किया है। उस पर केडीईएम इंटर कॉलेज के छात्रावास की जमीन का 4.10 करोड़ रुपये में सौदा करके बयाना के तौर पर 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

मठ चौकी के पास रहने वाले सचिन मिश्रा ने आठ सितंबर, 2020 को थाना प्रेमनगर में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल राममोहन शर्मा, बांके की छावनी के अनिल, सुनील और अर्जुन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सचिन का आरोप था कि उन्होंने राममोहन शर्मा से जमीन खरीदने की बात कही तो उसने उदयपुर खास में गाटा संख्या 382 की जमीन का खुद को मुख्तारे आम बताया। कहा, जमीन के मालिक अनिल, सुनील और अर्जुन हैं। उसने पावर ऑफ अटार्नी भी दिखाई। इसके बाद वह जमीन देखने पहुंचे, जो उन्हें पसंद आ गई। 21 जुलाई, 2017 को जमीन का सौदा चार करोड़ 10 लाख रुपये में तय हो गया। इसके दस्तावेज तैयार कराकर उन्होंने बयाना के तौर पर राममोहन को 21 लाख रुपये दे दिए। बाद में वह बैनामा कराने में टालमटोल करने लगा। आठ सितंबर, 2020 को सचिन को पता चला कि केडीईएम इंटर कॉलेज के छात्रावास की है। आरोपियों ने इसका बैनामा कुछ अन्य लोगों के नाम भी कर दिया है। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें