फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लिनिक चला रहे दो डॉक्टरों पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
विज्ञापन

पिता-पुत्र हैं दोनों, 16 साल से नहीं कराया था क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच में साबित हुए दोषी

बरेली। साहूकारा में 16 साल से बगैर पंजीकरण प्रेम रंजन क्लिनिक चला रहे बीएएमएस डॉ. सुरेंद्र और उनके बेटे एमबीबीएस एमडी डॉ. अभिनय अग्रवाल के खिलाफ सीएमओ ने एफआईआर कराने का आदेश दिया है।
आईजीआरएस पोर्टल पर पिछले दिनों किला साहूकारा में कई साल से बगैर नवीनीकरण के प्रेम रंजन क्लिनिक को चलाने की शिकायत हुई थी। शासन के आदेश पर सीएमओ ने डिप्टी एसीएमओ डॉ. सीपी सिंह के नेतृत्व में जांच समिति गठित की थी। सीएमओ को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2004 में क्लिनिक का एक साल के लिए पंजीकरण हुआ था। इसके बाद वर्ष 2005 से लेकर अब तक क्लिनिक के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से आयुर्वेदिक चिकित्सकों को आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना था। डॉ. सुरेंद्र के बेटे अभिनय अग्रवाल भी क्लिनिक के पंजीकरण प्रमाण पत्र पर बगैर अपना नाम दर्ज कराए ओपीडी चला रहे हैं। उनका पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में नहीं है। बगैर पंजीकरण क्लिनिक चला रहे दोनों चिकित्सकों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल

हर साल स्वास्थ्य विभाग की टीम नवीनीकरण या बगैर पंजीकरण के चल रहे क्लिनिक, अस्पताल, अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग सेंटर आदि पर छापे मारती है। ऐसे में 16 साल से नवीनीकरण और चिकित्सकों के पंजीकरण के बिना चल रहे क्लिनिक पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

बगैर पैथोलॉजिस्ट के चल रहा सेंटर, नोटिस

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की झोलाछाप निगरानी टीम ने डॉ. सीपी सिंह के नेतृत्व में स्टेडियम रोड पर ग्रीन पैथोलॉजी और लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। दोनों सेंटर बगैर पैथोलॉजिस्ट के चल रहे थे। दोनों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। कासिमपुर भूड़ा में अवैध क्लिनिक चला रहे डॉ. राजेश गौड़ के खिलाफ भोजीपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। शाम को पीलीभीत बाईपास स्थित एक पॉलीक्लिनिक की टीम ने जांच की।

शासन ने अपंजीकृत, अप्राधिकृत चिकित्सक या स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किला के चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। झोलाछापों पर कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई अवैध चिकित्सकीय कार्य कर रहा है तो तत्काल बंद कर दें। जांच में पकड़े जाने पर एएफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. सुधीर गर्ग, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें