फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : दवा लेने जा रही महिला को डाक वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 30 May 2025 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली के कुआंडांडा में दवाई लेने जा रही महिला डाक वाहन की चपेट में आ गई। महिला को सड़क पर कुचलते हुए चालक डीसीएम लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची भुता पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अठाना निवासी महिमा देवी (50) पत्नी तवालेराम बृहस्पतिवार सुबह दूसरे गांव अटकोना में चिकित्सक से दवाई लेने जा रही थीं। वहां पहुंचते ही फरीदपुर बीसलपुर मेन मार्ग पर महिला ई-रिक्शा से उतर कर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बीसलपुर की तरफ से आ रहे डाक वाहन चालक ने डीसीएम को और तेज गति से आगे बढ़ा दी। इससे महिला डीसीएम के टायर के नीचे आ गई। चालक उसको रौंदता हुआ डीसीएम लेकर भाग गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बाजार से लौट रहे किसान को पिकअप ने मारी टक्कर, गई जान
भमोरा में देवचरा बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार दोपहर बाद उनके चाचा 38 वर्षीय बृजभान देवचरा बाजार से सब्जी खरीद कर बाइक से लौट रहे थे। बरेली-बदायूं रोड पर नकटपुर के पास पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बृजभान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बृजभान के परिवार में पत्नी राजकुमारी, दो पुत्र हैं।

तीर्थ पर जा रहे ग्रामीणों को वाहन ने मारी टक्कर, रेफर
मीरगंज में नेशनल हाईवे पर अनुविस पुलिस चौकी से पहले एक ढाबे के पास तीर्थ कर रहे ग्रामीण को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।

बुधवार की रात 11 बजे 60 वर्षीय निवासी कमल नरायन शुक्ला बस से प्रयागराज के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। रात 11 बजे बस को अनुविस पुलिस चौकी से पहले एक ढाबे पर रोक दिया गया। सभी यात्री बस से उतरकर ढाबे पर चले गए, लेकिन कमल नरायन शुक्ला सड़क किनारे जा रहे थे। बरेली की दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। उनको सीएचसी से बरेली रेफर किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें