मीरगंज। खेत से जा रही बिजली लाइन के दो खंभे तोड़ने और पांच खंभों के तार चोरी करने के आरोप में बिजली ठेकेदार ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजली ठेकेदार अमित सिंह ने बताया कि गांव हल्दी खुर्द के रफत हुसैन के खेत में होकर बिजली की सरकारी लाइन जा रही है। उसके खेत में लगे दो बिजली के खंभे और पांच खंभों पर लगी बिजली की लाइन चोर चोरी कर चोर ले गए। पुलिस ने इस मामले में हल्दी खुर्द के रफत हुसैन, उनके बेटे असद हुसैन, जफर हुसैन और मजहर हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद