फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति व पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद के खिलाफ एक युवक ने उसके भूखंड पर असलहों से लैस होकर साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किच्छा के मोहल्ला छोटी मस्जिद निवासी साजिम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके पिता का बहेड़ी के मोहल्ला शेखुपुर पावर हाउस के पास एक भूखंड है। जिस पर निर्माण कार्य के लिए वह लेवर के साथ साफ-सफाई कर रहे थे। तभी पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति नसीम अहमद अपने साथी दानिश बाबा,वसीम और तहसीन हैदर के साथ हाथों में रायफल व असलहे लेकर पहुंच गए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आसपास के लोगो ने किसी तरह उन्हें बचाया। मामले में पुलिस ने नसीम अहमद सहित चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, इस मामले में नसीम अहमद का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें