भुता। कोर्ट के आदेश पर लगभग डेढ़ वर्ष बाद पत्नी ने पति की हत्या का अपनी तहेरी सास, उसके भाई व भतीजों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खरदाह इलाका कुआंडांडा धीरेंद्र पत्नी मधुबाला उर्फ हेमलता के साथ अपने ताऊ पोशाकी लाल के साथ रहते थे। उनको कोई संतान नहीं थी।
इसीलिए ताऊ पोशाकी लाल अपने भतीजे धीरेंद्र को पास रखकर संपत्ति देना चाहते थे, लेकिन पोशाकी लाल की पत्नी केवड़ा देवी धीरेंद्र को संपत्ति देना नहीं चाहती थी। वह अपने भाई टोड़ी लाल निवासी ग्राम बरनाई केशोपुर को संपत्ति देना चाहती थी।
जिस कारण मृतक धीरेंद्र कुमार से केवड़ा देवी के भाई टोड़ी लाल रंजिश मानने लगे थे। धीरेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इधर धीरेंद्र दो साल पूर्व आठ जुलाई को लापता हो गए थे।
इसके बाद मधुबाला उर्फ हेमलता ने संपत्ति को लेकर ताई केवड़ा देवी के भाई टोड़ी लाल और उनका बेटों पर पति धीरेंद्र को गायब कर हत्या करने क आरोप लगाया। उसके छह दिनों बाद गांव के पास से कंकाल, कपड़े आदि मिले, जिससे कंकाल की पहचान धीरेंद्र के रूप में की गई।
इसके बाद केवड़ा देवी अपने पति पोशाकी लाल को लेकर अपने मायके भाई टोड़ी लाल के घर जाकर रहने लगी।
जमीन केवड़ा देवी ने अपने भाई व भतीजे के नाम करा दी। तभी हेमलता शक के आधार पर कोर्ट में पहुंची। इधर, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद