एमएसली चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेनू मिश्रा ने दल बल के साथ आज दोपहर एक बजे कमिश्नरी में नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके साथ शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा, दोनों मंडलों के सपा पदाधिकारी और समर्थक मौजूद थे।
कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से नामांकन पत्र लिया। नामांकन के लिए सपा प्रत्याशी बिशप मंडल से समर्थकों के साथ वाहनों से कमिश्नरी पहुंची। एक दिन पहले कलक्ट्रेट में आचार संहिता में एक गाड़ी के फंसने के कारण सपा एमएलसी संजय मिश्रा नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से बचते रहे। उनके साथ नामांकन के लिए सिर्फ 10 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। प्रस्तावकों में एमएलसी संजय मिश्रा, रानी मिश्रा, पंकज मिश्रा, सुधीर यादव, रामादेवी, ज्योति शर्मा, पूजा त्रिवेदी, अदिति शर्मा, शिल्पी शर्मा आदि हैं। रेनू मिश्रा ने बताया कि वह नामांकन का दूसरा सैट 16 जनवरी को दाखिल करेंगी। दूसरी ओर भाजपा ने जयपाल सिंह व्यस्त को एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।