फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नई नीति के तहत बढ़ा निगम की दुकानों किराया, सपा पार्षद विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से लागू नई किराया नीति का विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर बुधवार को सपा पार्षद अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय से मिले। उन्होंने नई नीति का विरोध जताते हुए कहा कि इससे किराया बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। दुकानदार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि शहर में एलन क्लब मार्केट, रोडवेज, इस्लामिया, किला, सुभाषनगर समेत अन्य निगम के बाजार है। यहां करीब 1400 दुकानें हैं। 150 फीट की दुकान का किराया 700 रुपये कई दशकों से चला आ रहा है। नई नीति में इसे बढ़ाकर 11,700 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही 18 प्रतिशत जीएसटी समेत अन्य टैक्स भी हैं। इतना किराया देने में व्यापारियों की कमर टूट जाएगी।
कोराेना के बाद से वैसे ही व्यापार प्रभावित चल रहा है। पार्षद ने बताया कि बैठक में किराया 30 से 40 प्रतिशत तक कम करने की सहमति बनी है। मामले में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने बताया कि पार्षद मिलने आए थे। उनकी आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें