फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहर पर दोबारा नहीं चलाया अतिक्रमण हटाओ अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। शेरगढ़ पिपौली सुकटिया पूर्वी नहर के पास एक सप्ताह बाद भी सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया। इससे यहां पुन: लाेगों ने रास्ता बना कर आवागमन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




सिंचाई विभाग के एसडीओ मजर अली, जिलेदार राम प्रकाश, जेई पंकज सक्सेना आदि ने वर्षों से शेरगढ़-पिपौली सुकटिया पूर्वी नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया था। इस दौरान कुछ अतिक्रमण छोड़ भी दिया गया था, जिसको लेकर विभागीय जिम्मेदारों ने अगले दिन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। इसके बाद किसानों में नहर के पुनर्जीवित होने की उम्मीद जागी थी, लेकिन एक सप्ताह के बाद विभाग अतिक्रमण हटाओ अभियान भूल गया। अब यहां पुन: कुछ लोगों ने आवागमन का रास्ता बना लिया है। वहीं, मामले में एसडीओ मजर अली ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। टीम को भेजकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें